वीडियो

"चंदे के बदले दोस्तों को बेचे जा रहे हैं देश के जंगल-पहाड़", अरावली को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Congresss ने कहा कि भारी चंदे को 'रिटर्न' करने के लिए अरावली की पहाड़ियों, अंडमान निकोबार के जंगलों और झारखंड-छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा को "दोस्तों" के हवाले किया जा रहा है। देखें वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

Pawan Khera on Aravalli Controversy: राजस्थान के अरावली पर्वत माला को लेकर देश में मचे सियासी तूफान के बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीते दिनों प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि सरकार को जिन लोगों ने बीते चुनाव में चंदा दिया था अब सरकार उन लोगों को रिटर्न गिफ्त मिल रहे हैं।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि पिछले चुनावों में लिए गए भारी चंदे को 'रिटर्न' करने के लिए अरावली की पहाड़ियों, अंडमान निकोबार के जंगलों और झारखंड-छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा को "दोस्तों" के हवाले किया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, यह सरकार पर्यावरण के प्रति बिल्कुल संजीदा नहीं है और अगली पीढ़ी के भविष्य के बजाय केवल अगले चुनाव और शॉर्ट-टर्म मुनाफे के लिए संसाधनों का दोहन कर रही है।

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के उस तर्क की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने अवैध खनन को वैध करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अवैध होने के आधार पर भविष्य में हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों को भी पैसे लेकर वैध कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार की नजर कश्मीर के अवैध खनन और ओडिशा व सिंगरौली के जंगलों पर भी टिकी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र यादव का राजस्थान से केवल 'वोट का रिश्ता' है और वे उसी अरावली को तबाह कर रहे हैं जिसने उन्हें सत्ता तक पहुँचाया। पार्टी ने अरावली के संरक्षण के लिए जल्द ही अपनी पूरी रणनीति जनता के सामने रखने का संकल्प लिया है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र