कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

ऑपरेशन सिंदूर से फायदा चाहती BJP, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप

कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल एनडीए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है ताकि ऑपरेशन सिंदूर से राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।

अक्षय साहू

कांग्रेस पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर से पॉलिटिकल माइलेज यानी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। जयराम रमेश ने कहा कि हमने सर्वदलीय बैठक की मांग की, दो बार सर्वदलीय बैठक हुई लेकिन प्रधानमंत्री बैठक में मौजूद नहीं थे। खड़गे जी और राहुल जी ने प्रधानमंत्री को विशेष सत्र बुलाने के लिए खत लिखा कि आतंकवादी हमलों पर बात कीजिए, क्या कदम उठाने हैं इस पर बात कीजिए, इस पर भी कुछ नहीं हुआ। इस बीच हमारे नेताओं को गद्दार बताया गया। कांग्रेस नेताओं को बदनाम किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 मई को केवल एनडीए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है ताकि ऑपरेशन सिंदूर से राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। लेकिन अब वे चाहते हैं कि सभी दलों के सांसद विदेश जाकर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति स्पष्ट करें।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना