वीडियो

CM योगी का ऐलान: अब कोई भी अपराधी नहीं बचेगा, हर जिले में मोबाइल फॉरेंसिक लैब की सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में अब कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में मोबाइल फॉरेंसिक लैब (MFL) की व्यवस्था की गई है।

प्रतीक पाण्डेय

उत्तर प्रदेश के हर जिले में ऐसी दो-दो वैन उपलब्ध करवाई गई हैं, जो घटनास्थल से तुरंत साक्ष्य कलेक्ट कर सकेंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अपराध होने के कुछ ही घंटों के अंदर अपराधी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध हो, ताकि वर्षों तक पीड़ित को भटकना न पड़े और अपराधी मौज मस्ती न करे। यह नई व्यवस्था दुष्कर्म, आतंकी घटनाओं, या लाइसेंसी हथियार से गोलीबारी करके हत्या करने के प्रयासों सहित हर प्रकार के अपराधों में पुख्ता जांच सुनिश्चित करेगी। MFL से अब बैलिस्टिक जांच में लगने वाला अत्यधिक समय नहीं लगेगा। इसके साथ ही, गोरखपुर की लैब में भी डीएनए जांच की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। इन तकनीकों को जोड़ने और युवाओं को रोजगार देने के लिए, सरकार ने लखनऊ में यूपी स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का गठन भी किया है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा