डिजाइन इमेज 
वीडियो

'भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,' योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत

Yogi Adityanath On Sanatan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं डिगा सकती।

अमन मौर्या

Yogi Adityanath Sanatan Message: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं डिगा सकती। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि 1000 साल पहले विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी ने भारत की धन-संपदा लूटने और मंदिरों को अपवित्र करने के लिए कायराना हमले किए थे। मुख्यमंत्री के अनुसार, ये हमले वर्ष दर वर्ष बढ़ते रहे, लेकिन भारत की सनातन आस्था अपने भगवे ध्वज के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रही। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे शास्त्रों में आत्मा को अजर और अमर माना गया है, वैसे ही सनातन आस्था भी शाश्वत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत अपनी विरासत को सहेजते हुए आधुनिक विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू