डिजाइन फोटो 
वीडियो

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

China Time Zone: सोशल मीडिया पर लद्दाख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बाइकर्स भारत की जमीन पर खड़े होने के बावजूद उनके मोबाइल फोन में चीन का टाइम जोन एक्टिव होने का दावा कर रहे हैं।

मनोज आर्या

China Time Zone in Ladakh: सोशल मीडिया पर लद्दाख का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बाइकर्स का ग्रुप भारत की जमीन पर खड़े होने के बावजूद अपने मोबाइल फोन में चीन का टाइम जोन एक्टिव होने का दावा कर रहा है। इस घटना ने सुरक्षा और तकनीक के लिहाज से एक नई बहस को जन्म दे दिया है। वीडियो में बाइकर्स सीमावर्ती इलाके में अपनी मोबाइल स्क्रीन दिखाते हुए कहते हैं कि वे भारतीय क्षेत्र में मौजूद हैं, लेकिन उनके फोन में 'चाइना स्टैंडर्ड टाइम' दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि भारत और चीन के समय में ढाई घंटे का अंतर होता है। रक्षा विशेषज्ञों और तकनीकी जानकारों के अनुसार, स्मार्टफोन में मौजूद 'ऑटोमेटिक टाइम जोन' फीचर नजदीकी मोबाइल टावर के सिग्नल के आधार पर समय तय करता है। लद्दाख का यह इलाका वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के बेहद करीब होने के कारण, सीमा पार लगे चीनी मोबाइल टावरों की हाई-फ्रीक्वेंसी भारतीय सीमा के अंदर तक आ रही थी, जिससे बाइकर्स के फोन ने चीनी नेटवर्क पकड़ लिया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO