अमेरिका से काशी तक छठ पूजा डिजाइन फोटो
वीडियो

अमेरिका से काशी तक छठ की धूम, वॉशिंगटन DC में गूंजे छठी मैया के गीत; देखें VIDEO

Chhath Puja in America: वॉशिंगटन DC के लम्स पॉन्ड स्टेट पार्क में श्रद्धालुओं ने छठी मैया को संध्या अर्घ्य दिया। वहीं वाराणसी में ठेकुआ और छठ गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल।

प्रिया जैस

Washington DC Chhath Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में लम्स पॉन्ड स्टेट पार्क में श्रद्धालुओं ने छठी मैया की आराधना करते हुए संध्या अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ पूजा के आयोजन से जुड़े कृपा शंकर सिंह ने भी अपनी बात रखी। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों में महिलाएं पारंपरिक ठेकुआ प्रसाद तैयार कर रही हैं और छठ के लोकगीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना रही हैं। अमेरिका से लेकर काशी तक छठ महापर्व की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को 'अर्घ्य' देने के साथ ही, बिहार समेत पूरे देश में चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व संपन्न हो गया। इसके साथ ही, 36 घंटे का निर्जला यानी बिना पानी के व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोला।

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat