डिजाइन फोटो (सोर्स नवभारत लाइव) 
वीडियो

चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO

Azad Samaj Party: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नेपार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थन में प्रचार करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता तक संदेश पहुंचाने की अपील की।

वंदना शर्मा

Chandrashekhar Azad Datia Speech: मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया है। इस सभा में उन्होंने मुख्य रूप से पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थन में प्रचार करते हुए नजर आए।

चंद्रशेखर आजाद ने ग्वालियर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को अपमानित करने और उसे स्थापित न होने देने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह दर्द उनके दिल में आज भी जिंदा है और सरकार ने बहुजन समाज की भावनाओं का मजाक उड़ाया गया है।

उन्होंने क्षेत्र में गुर्जर समाज और अन्य वंचित वर्गों के कथित अपमान और उन पर दर्ज मुकदमों पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से दतिया में डेरा डालने और गांव-गांव जाकर अपना संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। इतने ही नही बल्कि उनका लक्ष्य विधानसभा में पहुंचकर इस अपमान का बदला लेना और सरकार से सवाल पूछना है।

आपको बता दें कि भाषण के अंत में उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो उन्हें अकेला समझते हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ लाखों लोगों का प्यार, संघर्ष और आशीर्वाद है, जिसके सामने कोई भी ताकत टिक नहीं सकती। इस खबर को समझने के लिए वीडियो को पूरा देखे...

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM