MP Wife Carrying Disabled Husband On Shoulders: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक बेहद संवेदनशील तस्वीर सामने आई है, जहाँ बिंदु बाई नाम की महिला अपने दिव्यांग पति दयाशंकर को कंधे पर उठाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचने को मजबूर हुई। करीब नौ साल पहले पैरालिसिस के कारण पति की एक टांग काटनी पड़ी थी, जिसके बाद से पत्नी ही उनका एकमात्र सहारा बनी हुई है।
महिला सरकारी दफ्तर सिर्फ इसलिए आई थी ताकि उसके पति को चलने के लिए एक ट्राई साइकिल मिल सके, जिससे उनका जीवन थोड़ा आसान हो जाए। लेकिन तमाम गुहार के बावजूद उन्हें ट्राई साइकिल नहीं मिली और अंतत निराश होकर महिला को अपने पति को दोबारा कंधे पर उठाकर ही वापस लौटना पड़ा। यह घटना दिव्यांग जनों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहाँ एक जरूरतमंद को बुनियादी मदद पाने के लिए भी भारी संघर्ष करना पड़ रहा है।