वीडियो

KGMU परिसर में फिर गरजा बुलडोजर, आशियाना उजड़ने पर बिलख पड़ी महिला, देखें वीडियो

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) प्रशासन ने सोमवार को छोटी जुबिली के पास 1.8 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाया। यह जमीन प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए दी थी, जिस पर पैरामेडिकल

प्रतीक पाण्डेय

प्रदेश सरकार ने केजीएमयू को स्थान की कमी को दूर करने के लिए 2.5 एकड़ जमीन आवंटित की, जिसमें से कुछ हिस्सा छोटी जुबिली के पास है। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार, यह जमीन 2023 में विश्वविद्यालय को दी गई और जुलाई 2025 में आधिकारिक रूप से हस्तांतरित हुई। इस जमीन पर कई लोग अवैध रूप से घर बनाकर रह रहे थे। विश्वविद्यालय ने पिछले चार महीनों में चार नोटिस जारी किए, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। नतीजतन, सोमवार को बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटा दिए गए। खाली कराई गई जमीन पर कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल संकाय खोलने की योजना है। यहां बैचलर ऑफ रेडियोथेरेपी, बैचलर ऑफ एक्सरे टेक्नीशियन, ऑप्थल्मोलॉजी, ओटी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी समेत दूसरे बैचलर कोर्स चलाए जाएंगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा