डिजाइन इमेज 
वीडियो

देश के दो खलनायक...राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?

Brij Bhushan Sharan Singh: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने बयान में मुसलमानों और सवर्णों का जिक्र किया है।

सजल रघुवंशी

Brij Bhushan Sharan Singh Statement: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने बयान में मुसलमानों और सवर्णों का जिक्र किया है। इस बयान के बाद बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बयान उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुस्लिम और दूसरा इस समय सवर्ण, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरी यह बात अंदर गहरी चोट करेगी। मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं, लेकिन सवर्ण के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है हमें बता दीजिए। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह ने यह बयान राम नवमी कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से दिया।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन