बृजभूषण शरण सिंह कितने करोड़ के मालिक हैं  डिजाइन इमेज
वीडियो

2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां... आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO

Brij Bhushan Sharan Singh Net Worth: जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। उनके पास तीन हेलीकॉप्टर, लग्जरी गाड़ियां, महंगे घोड़े और करोड़ों की संपत्ति है।

करुणा नंद शाहवाल

Ex MP Brij Bhushan Sharan Singh Property And Cars: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपनी राजनीतिक ताकत के साथ-साथ अपनी शानदार और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जिसमें कृषि और गैर-कृषि भूमि के अलावा कई कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी शामिल हैं। बृजभूषण सिंह को महंगी गाड़ियों, हथियारों और घोड़ों का बेहद शौक है।

उनके पास फॉर्च्यूनर और लैंड रोवर डिफेंडर जैसी कई शानदार गाड़ियां हैं, साथ ही उनके पास कई लाइसेंसी हथियार भी मौजूद हैं। इसके अलावा उनके बेड़े में करोड़ों रुपये कीमत के तीन हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल वे अपने राजनीतिक दौरों और कार्यक्रमों में आने-जाने के लिए करते हैं। हाल ही में उनके समर्थकों द्वारा उन्हें करोड़ों रुपये के महंगे घोड़े तोहफे में दिए जाने के कारण भी वे सुर्खियों में आए थे। उनके आवास पर बने अस्तबल में वे अक्सर घोड़ों और गायों की सेवा करते नजर आते हैं।

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग