बीएमसी स्कूल मनाचे श्लोक को लेकर विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

BMC स्कूलों में मनाचे श्लोक पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना

Manache Shlok Controversy: BMC स्कूलों में 'मनाचे श्लोक' अनिवार्य करने पर बवाल शुरू हो गया है। वारिस पठान और अब्बू आजमी ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए तीखा विरोध दर्ज किया है।

अक्षय साहू

BMC School Manache Shlok Controversy: मुंबई नगर निगम के स्कूलों में 17वीं सदी के संत समर्थ रामदास स्वामी के ‘मनाचे श्लोक’ को अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर विवाद बढ़ गया है। पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर द्वारा रखे गए इस प्रस्ताव के बाद धर्म और संविधान को लेकर बहस छिड़ गई है। AIMIM नेता वारिस पठान और सपा नेता अब्बू आजमी ने इसका विरोध करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। वारिस पठान ने कहा कि किसी भी धर्म विशेष की प्रार्थना को जबरन छात्रों पर थोपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय सिर्फ अल्लाह की इबादत करता है, इसलिए ऐसे श्लोक जिन्हें उनका धर्म स्वीकार नहीं करता, उन्हें पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान सभी करते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ किसी को बाध्य करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है और धर्म निजी आस्था का विषय है। स्कूलों को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, न कि धार्मिक गतिविधियों पर। बेहतर शिक्षा से ही बच्चों और देश का भविष्य मजबूत हो सकता है। 

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव