Tejashwi Yadav Raghopur Flood: बिहार में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाढ़ ग्रसित इलाके का निरीक्षण करने के लिए राघोपुर पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों से बातचीत की और उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ का पानी लोगों की जान ले रहा है। यह विनाशकारी बाढ़ न केवल अपने प्रचंड वेग से घरों को तबाह करती है, बल्कि पानी की बेरहम लहरें लोगों की दशकों की मेहनत, उनके सपनों और उम्मीदों को भी बहा ले जाती हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पानी उतरने के बाद भी टूटे-फूटे घरों, बीमारियों और अपनों को खोने का दर्द हमेशा बना रहता है। एक ऐसी पीड़ा जिसे NDA की अमानवीय और असंवेदनशील सरकार कभी नहीं समझ सकती। BJP समर्थकों को लगता है कि सरकारी कम्युनिटी किचन में घटिया क्वालिटी की दाल-चावल खिलाने से लोग अपना दुख-दर्द भूल जाएंगे।