भाजपा पर भड़के प्रशांत किशोर (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

प्रशांत किशोर ने पैगंबर मोहम्मद को किया याद, मुसलमानों को दी नसीहत

प्रशांत किशोर ने भाजपा पर वोटर लिस्ट से विरोधी मतदाताओं के नाम हटवाने का आरोप लगाया और मुस्लिम समुदाय से जागरूक होने, नबी की शिक्षाओं को समझने व बच्चों के भविष्य के लिए आगे आने की अपील की।

अक्षय साहू

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर मुस्लिम समुदाय के वोट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चल रही वोटर लिस्ट की समीक्षा दरअसल भाजपा की रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद उन मतदाताओं के नाम सूची से हटवाना है जो भाजपा के खिलाफ वोट दे सकते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि वोट देना हर भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और कोई भी यह अधिकार नहीं छीन सकता। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए पैगंबर मोहम्मद का हवाला दिया और कहा, "जिस क़ौम को अपने रहनुमाओं की समझ नहीं होती, उस पर जालिम शासक मुसल्लत कर दिए जाते हैं।" किशोर ने आगे कहा कि मुसलमानों को अपने नबी की बातों को समझना चाहिए और अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में भाजपा के साथ-साथ राजद और जदयू पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि इन सभी दलों ने जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ लिया है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा