कांग्रेस ने राजद को बताया हार की वजह, फोटो- नवभारत 
वीडियो

बिहार महागठबंधन में 'भूचाल': कांग्रेस ने RJD को बताया हार की वजह, 1990 की तर्ज पर एकला चलो की तैयारी

Bihar: बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन की गांठें ढीली पड़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान को स्पष्ट कर दिया है कि राजद के साथ रहने से पार्टी को अब कोई चुनावी लाभ नहीं हो रहा है।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन के भीतर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं ने अपनी लीडरशिप को दो टूक कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ गठबंधन अब कांग्रेस के लिए फायदेमंद नहीं रहा। नेताओं का मानना है कि राजद के साथ रहने के कारण पार्टी अपना स्वतंत्र अस्तित्व और अन्य सामाजिक वर्गों का समर्थन खो रही है। सूत्रों और पार्टी की आंतरिक बैठकों के अनुसार, बिहार कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि समाज का एक बड़ा वर्ग कांग्रेस से जुड़ना तो चाहता है, लेकिन राजद के साथ 'समीकरण' में बंधे होने के कारण वह वोट नहीं कर पाता। नेताओं ने हाईकमान को बताया कि राजद के साथ रहने से पार्टी एक सीमित दायरे में सिमट कर रह गई है, जिससे बाहर निकलना अब अनिवार्य हो गया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी