अशोक धाम हादसे पर प्रशांत किशोर ने सरकार पर बोला हमला डिजाइन इमेज
वीडियो

7 लोगों की मौत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई! अशोक धाम हादसे पर भड़के प्रशांत किशोर, देखें VIDEO

Prashant Kishor Ashok Dham Incident: अशोक धाम हादसे पर प्रशांत किशोर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। हादसे के बाद भी अफसरों पर कार्रवाई न होने और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अमन मौर्या

Bihar Ashok Dham Stampede Controversy: बिहार के लखीसराय जिले के अशोक धाम मंदिर हादसे में पीड़ितों और घायलों से मिलने पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सावन के सोमवार को भारी भीड़ की पूर्व जानकारी होने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा और प्रबंधन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की थी। उन्होंने सवाल किया कि हादसे में सात लोगों की मौत के बाद भी अब तक किसी भी जिम्मेदार पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार सिर्फ ₹4 लाख का मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, जबकि सरकारी अस्पतालों में बदहाली के कारण घायल मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने जनता के पैसों से सिर्फ मुआवजा बांटकर खानापूर्ति करने के बजाय दोषी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की जिससे कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?