यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर चार्ज को लेकर भोपाल में विरोध डिजाइन इमेज
वीडियो

UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% चार्ज को लेकर भड़के व्यापारी, भोपाल में किया जोरदार प्रदर्शन, देखें VIDEO

UPI Tax Protest Bhopal: यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर चार्ज के विरोध में भोपाल के व्यापारी उतरे सड़कों पर। सरकार के इस फैसले से महंगाई बढ़ने और जनता पर बोझ पड़ने की जताई आशंका।

करुणा नंद शाहवाल

Bhopal Traders Protest: डिजिटल पेमेंट और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर (MDR) चार्ज को लेकर व्यापारियों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। भोपाल के चौक बाजार और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है।

उनका कहना है कि इस टैक्स से केवल बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचेगा और इसका सीधा बोझ आम जनता तथा छोटे दुकानदारों पर पड़ेगा। व्यापारियों का तर्क है कि चाय, कचौड़ी और रोजमर्रा की छोटी खरीदारी के लिए भी लोग अब यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में यह शुल्क महंगाई को और बढ़ाएगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और डिजिटल पेमेंट का बहिष्कार करने तक के लिए मजबूर होंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात