डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
वीडियो

भोपाल में टैक्सी चालकों का हल्लाबोल! ओला-उबर के खिलाफ सड़क पर उतरे ड्राइवर, आत्मदाह की चेतावनी

Bhopal Taxi Strike: भोपाल में ओला, उबर और रैपिडो के खिलाफ टैक्सी चालकों की बड़ी हड़ताल! ₹100 मिनिमम किराए और ₹25/किमी रेट की मांग को लेकर चालकों ने दी सड़कों पर उतरकर आत्मदाह की चेतावनी।

अनन्या तिवारी

Bhopal Cab Drivers Strike Against Ola Uber: भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हजारों टैक्सी चालकों ने ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की है। ड्राइवरों का मुख्य आरोप है कि इन कंपनियों ने किराया इतना कम कर दिया है कि वे अपनी गाड़ियों की मासिक किस्तें (EMI) और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं।

उनकी प्रमुख मांगों में ₹100 का न्यूनतम बेस फेयर और ₹25 प्रति किलोमीटर का कलेक्टर रेट लागू करना शामिल है। चालक इस बात से भी बेहद नाराज हैं कि निजी (प्राइवेट) नंबर वाली गाड़ियां अवैध रूप से टैक्सी के रूप में चलाई जा रही हैं, जिससे उनके काम में 30-40% की गिरावट आई है। चालकों के अनुसार, कमर्शियल गाड़ियों के कागजी कामकाज पर सालाना ₹60-70 हजार का खर्च आता है, जबकि निजी गाड़ियां बिना किसी नियम के चल रही हैं। टैक्सी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि परिवहन मंत्री ने उनकी मांगें पूरी नहीं कीं, तो वे अपने परिवारों के साथ सड़कों पर बैठेंगे या आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद