डिजाइन इमेज (सोर्स- नवभारत लाइव)
वीडियो

भोपाल: इंटर्न डॉक्टरों का जोरदार प्रदर्शन, स्टाइपेंड की मांग को लेकर CM हाउस की ओर कूच- देखें पूरी रिपोर्ट

Bhopal Intern Doctors Protest: हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास की ओर जाने के लिए निकले।

सजल रघुवंशी

Intern Doctors March To CM House Bhopal: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़े हमीदिया अस्पताल में सोमवार को इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल के गेट पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन को देखते हुए हमीदिया अस्पताल के गेट और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद इंटर्न डॉक्टर गेट के पास खड़े होकर नारेबाजी करते रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।

'मध्यप्रदेश में सबसे कम स्टाइपेंड'

प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मध्यप्रदेश में इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड देश के कई राज्यों की तुलना में बेहद कम है। उनका दावा है कि पूरे देश में सबसे कम स्टाइपेंड मध्यप्रदेश में दिया जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से पहले भी स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

इंटर्न डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि केवल आश्वासन से अब आंदोलन खत्म नहीं होगा। उनका कहना है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सरकार ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। वहीं, अस्पताल के गेट पर पुलिस की तैनाती के चलते कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज