भोपाल में छात्रों का प्रदर्शन डिजाइन इमेज
वीडियो

भोपाल में बच्चों का बड़ा आंदोलन! सरकारी स्कूल बंद होने के डर से सड़कों पर उतरे छात्र, देखें VIDEO

Bhopal Student Protest Government Schools: भोपाल के नीलम पार्क में सरकारी स्कूलों के मर्जर और बंदी के खिलाफ छोटे-छोटे बच्चों और पालकों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा बचाने की उठाई मांग।

करुणा नंद शाहवाल

Bhopal Student Protest School Merger: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में सरकारी स्कूलों के मर्जर और बंद होने के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है। इस आंदोलन में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया, जिन्हें देखकर यह सवाल उठ रहा है कि जिन बच्चों को इस उम्र में स्कूल में होना चाहिए, वे अपनी पढ़ाई बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों और लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। छात्रों का आरोप है कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और अब उन्हें बंद किया जा रहा है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि शिक्षा हर बच्चे का मूलभूत अधिकार है और इसे छीनने से देश के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला