वीडियो

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की राजनीति में एंट्री, काराकाट सीट से किया नामांकन- VIDEO

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी हैं। उन्होंने काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। आज सोमवार, 20 अक्टूबर को वे रोहतास की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, ज्योति सिंह दोपहर 12:00 बजे बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेंगी। ज्योति सिंह खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब जनता ही हमारा दल है। ज्योति सिंह ने कहा कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र की आम जनता ने उन्हें जो प्यार, सम्मान और विश्वास दिया है, वहीं उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वे राजनीति में आई हैं, और अब जनता ही उनका परिवार, दल और सहयोगी है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन