बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्मगलिंग डिजाइन फोटो
वीडियो

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO

Bengaluru Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF ने दुबई से आए यात्री के मुंह में छिपे 82 ग्राम के दो पीले धातु के कैप्सूल बरामद किए। मामले की जांच जारी है।

प्रिया जैस

Bengaluru Gold Smuggling: बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) के टर्मिनल-1 पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता से एक यात्री के मुंह में छिपाकर रखे गए लगभग 82 ग्राम वजन के पीले धातु (येलो मेटल) के दो कैप्सूल बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिक मोहम्मद सिराज 26 अगस्त को इंडिगो की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंचा। इसके बाद उसे इंडिगो की उड़ान से सुबह 9:20 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना होना था। सीआईएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में सुरक्षा जांच के दौरान फ्रिस्किंग पॉइंट पर यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एआरटीएस नंबर-13 पर तैनात सीआईएसएफ के जवान दीपक कुमार शर्मा ने देखा कि यात्री स्क्रीनिंग अधिकारी के सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा था। इस पर उन्हें किसी प्रकार की छिपाई गई वस्तु होने का संदेह हुआ।

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

177 की मौत... 826 अब भी लापता, 21 भारतीयों की बची जान, नेपाल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे सैकड़ों लोग

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद