एआईएमआईएम-एजेयूपी गठबंधन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIMIM और हुमायूं कबीर की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) के बीच हुआ यह गठबंधन राज्य की राजनीति में एक नया समीकरण पैदा कर सकता है।

अक्षय साहू

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीतिक स्थिति और जटिल हो गई है। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। ओवैसी और कबीर 25 मार्च को कोलकाता में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ओवैसी ने दारुस्सलाम में ईद मिलाप समारोह के दौरान कहा कि इस गठबंधन में AIMIM करीब 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें बीरभूम में 3, मुर्शिदाबाद में 3 और मालदा में 2 सीटें शामिल हैं। हुमायूं कबीर  भारतपुर से विधायक और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हैं। उन्हें मुर्शिदाबाद में नई मस्जिद बनाने के विवादित बयान के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2024 में आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई। कबीर की पार्टी अकेले 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, और वह खुद रेजिनगर और नाओडा दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कबीर का दावा है कि मुसलमान मतदाता 114 विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक हैं और वे तृणमूल से असंतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर पहली बार किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक