बलरामपुर  
वीडियो

बलरामपुर में डीएम की गाड़ी को देखकर भड़क गए वकील, कहा करो चालान; देखें VIDEO

Balrampur: बलरामपुर में डीएम की गाड़ी पर नंबर प्लेट न होने से वकील भड़क गए और चालान काटने की मांग करने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आशीष शुक्ला

Lawyers In Balrampur Got Agitated Upon Seeing The DM Vehicle: बगैर नंबर प्लेट की गाड़ी का चालान होते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन क्या किसी प्रशासनिक अधिकारी के गाड़ी पर नंबर न होने से उसके चालान की मांग करने का मामला सुना है। पूरा मामला बलरामपुर का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ अधिवक्ता गाड़ी के आसपास खड़े होकर नंबर प्लेट पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अधिवक्ता गाड़ी पर नियमानुसार नंबर प्लेट न होने का मुद्दा उठाते हुए चालान करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट की जगह जिलाधिकारी लिखे होने को लेकर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। इस घटना के बाद सरकारी वाहनों पर यातायात नियमों के पालन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

असल में बलरामपुर में वकील डीएम के कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच डीएम धरना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद नंबर की जगह नंबर प्लेट पर जिलाधिकारी लिखा देख वकीलों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। मोटर वाहन एक्ट के अनुसार रोड पर गाड़ी बिना नंबर के नहीं चल सकती है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब