Cow Rashtra Mata Demand: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। नमाज के बाद स्थानीय लोगों और AIMIM के पदाधिकारियों ने देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान लोगों ने अपील की, कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई, गलियों और पड़ोसियों का विशेष ध्यान रखा जाए। वक्ताओं ने आपसी भाईचारे और देश के हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता के संदेश पर जोर दिया।
खास बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के मौलाना अरशद मदनी की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की पुरजोर आवाज उठाई। लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की और सभी से सरकारी नियमों का पालन करते हुए तीन दिनों तक शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का अनुरोध किया।