बजरंग दल पर भड़का इंस्पेक्टर (फोटो-सोशल मीडिया) 
वीडियो

'थानेदार धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं...', Bajrang Dal ने इंस्पेक्टर पर लगाए धर्मांतरण के आरोप

महाराजगंज में एक पुलिस इंस्पेक्टर और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दरोगा इस्तीफा देकर सुधारने की बात कह रहा है।

Saurabh Pal

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को धमकाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर चिल्लाते हुए कह रहे हैं, “मैं ​​ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं। दिमाग खराब हो गया है तुम लोगों का… 2 मिनट लगेगा सही करने में।” यह पूरा विवाद श्रीमद् भागवत कथा के लिए चंदा मांगने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता शिकायत लेकर कोठीभार थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

आरोप है कि गांव की हरिजन बस्ती में कुछ लोगों ने न केवल चंदा देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसी पर इंस्पेक्टर भड़क गया।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें