बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर चला बुलडोजर डिजाइन फोटो
वीडियो

50 साल BJP में रहे नेता का घर पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव से फोन पर रो पड़े मुरारी यादव- VIDEO

50 साल BJP में रहे मुरारी यादव का घर प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा, फोन पर अखिलेश यादव से बात करते हुए रो पड़े। देखें वायरल VIDEO और जानें क्यों योगी सरकार पर उठ रहे हैं सवाल?

मनोज आर्या

Ayodhya Bulldozer Action: अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर हुई बुलडोजर कार्रवाई ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस कार्रवाई की जद में भाजपा के 50 साल पुराने कार्यकर्ता मुरारी यादव का घर भी आ गया, जिसके ध्वस्त होने के बाद वे बेहद व्यथित नजर आए। समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे के जरिए जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर प्रभावित लोगों से बात की, तो मुरारी यादव बिलख-बिलख कर रो पड़े। पीड़ितों का आरोप है कि बिना पूर्व नोटिस दिए और परिक्रमा मार्ग के दायरे में न आने वाले निर्माणों को भी रातों-रात बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए।

अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान कई पीड़ित महिलाओं ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उनके पास रहने और खाने का सहारा नहीं बचा है तथा उनके सामान का भी नुकसान हुआ है। अखिलेश यादव ने पीड़ितों को हर संभव मदद और न्याय का आश्वासन दिया। वहीं, बढ़ते जनआक्रोश के बीच स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मौके का मुआयना किया और डीएम से मुलाकात की, जिसके बाद अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है तथा प्रभावितों के पुनर्वास का भरोसा दिया गया है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?