(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट के पास मामूली विवाद में एक पोकलेन मशीन चालक ने युवक की जान लेने की कोशिश की।

मनोज आर्या

Indore Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट के पास मामूली विवाद में एक पोकलेन मशीन चालक ने युवक की जान लेने की कोशिश की। घटना छोटा बांगड़दा क्षेत्र की है, जहां काम के दौरान हुई कहासुनी से आक्रोशित होकर चालक ने भारी-भरकम हाइड्रोलिक पंजे (बकेट) को तेजी से घुमाकर नीचे खड़े आशुतोष नामक युवक पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक मौत के मुंह से बाल-बाल बचा, जबकि मौके पर मौजूद लोग दहशत में चिल्लाते नजर आए। यह पूरी घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो चालक युवक को कुचल ही डालना चाहता था। हालांकि अभी तक एरोड्रम थाने में इस संबंध में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय हो गई है और विभिन्न साइटों पर जाकर आरोपियों की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग