फोटो- नवभारत 
वीडियो

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के एक इशारे ने जीता सबका दिल, महिला के लिए रोकी प्रेस कॉन्फ्रेंस; वीडियो वायरल

Upendra Dwivedi Press Conference Video: नई दिल्ली में वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक मानवीय व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। देखिए ये वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

Army Chief Press Conference: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने सामने खड़ी एक महिला के लिए कुर्सी का इंतजाम करवाया और उसके बाद ही अपना संबोधन शुरू किया।

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपनी वीरता और रणनीतिक कौशल के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक सौम्य व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। नई दिल्ली में आयोजित सेना की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जनरल द्विवेदी ने प्रोटोकॉल से हटकर एक महिला की मदद की, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।,

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में जब जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपना संबोधन शुरू करने ही वाले थे, तभी उनकी नजर सामने खड़ी एक महिला पर पड़ी जो बैठने के लिए जगह तलाश रही थी। जनरल ने तुरंत अपने स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा, "आपको इनके बैठने के लिए कुर्सी का इंतजाम करना होगा" (You will have to organize a seat also for the lady)। जब तक उस महिला के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं हो गई, आर्मी चीफ ने अपनी बात शुरू नहीं की। उनके इस शिष्टाचार और शालीन व्यवहार की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी