AMU Mess Food Row Proctor Team Scuffle: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अब्दुल्लाह हॉल में सोमवार को मेस, सफाई और अन्य सुविधाओं को लेकर छात्राओं के विरोध के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए। छात्राओं ने अपनी समस्याओं को उजागर करते हुए नारे लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और मौके पर पहुंची प्रॉक्टर टीम के बीच कहासुनी होने के आरोप सामने आए। छात्राओं ने प्रॉक्टर टीम पर उनके साथ धक्का-मुक्की करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।