केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले 2029 से पहले सभी 29 राज्यों में UCC लागू होगा डिजाइन इमेज
वीडियो

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में लागू होगा UCC, देखें VIDEO

NDA Government Policy UCC: अमित शाह ने कहा कि 2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा। इस बड़े बयान के बाद देश में सियासी हलचल तेज हो गई है।

करुणा नंद शाहवाल

Amit Shah UCC Statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा। यूसीसी के लागू होने से शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों के लिए देश में एक समान नागरिक कानून की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

अमित शाह के इस ऐलान के बाद देश की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। जहां एक तरफ हिंदू संगठन और समर्थक इस फैसले को ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं और इसका स्वागत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ मौलानाओं और विपक्षी नेताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। आलोचकों का तर्क है कि इससे पर्सनल लॉ पर असर पड़ेगा, जबकि सरकार का पक्ष है कि यह देश में समानता और एकरूपता लाने की दिशा में एक जरूरी कदम है।

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी