डिजाइन फोटो 
वीडियो

मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO

Ambedkar Statue Controversy: सपा नेता सम्राट मलिक अपने समर्थकों के साथ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करने पहुंचे। मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया।

मनोज आर्या

Ambedkar Statue Controversy: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अंबेडकर जयंती 2026 की पूर्व संध्या पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट मलिक अपने समर्थकों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करने पहुंचे। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया, जिससे वहां जमकर हंगामा और बहस हुई। पुलिस का तर्क है कि वे किसी भी 'नई परंपरा' को जन्म नहीं लेने देंगे और उन्हें उच्च अधिकारियों से किसी भी नए कार्यक्रम को रोकने के सख्त आदेश मिले हैं। दूसरी ओर, सपा नेता सम्राट मलिक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे हर वर्ष बाबा साहेब और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दुग्धाभिषेक करते आए हैं, लेकिन इस बार पुलिस उन्हें जानबूझकर रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा की सफाई का बहाना बनाकर उन्हें लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा