फोटो- नवभारत 
वीडियो

बजट 2026 पर अखिलेश यादव का तीखा हमला: 'यह केवल 5% लोगों का बजट', स्मार्ट सिटी और प्रदूषण पर केंद्र को घेरा

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट 2026 की आलोचना करते हुए इसे केवल 5% लोगों का बजट बताया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के दावों और बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

प्रतीक पाण्डेय

Akhilesh Yadav on Union Budget 2026: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा बजट वही होता है जिससे गरीब की तरक्की हो और उनके चेहरे पर मुस्कान आए, लेकिन मौजूदा सरकार का बजट केवल चुनिंदा लोगों के मुनाफे के लिए है।

अखिलेश यादव ने बजट के वितरण और नीतियें पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बजट 1/20 लोगों के लिए है, जिसका सीधा मतलब है कि यह केवल 5% लोगों के लिए बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट के माध्यम से भाजपा सरकार अपने खास लोगों को 'सेट' करने का काम करती है ताकि उनकी तरक्की और मुनाफा सुनिश्चित हो सके, जबकि आम जनता और गरीब की खुशहाली की अनदेखी की जा रही है।

स्मार्ट सिटी और प्रदूषण की समस्या पर घेरा

भाजपा के पिछले वादों की याद दिलाते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार को अपना घोषणा पत्र पढ़ना चाहिए और देखना चाहिए कि आखिर कितने स्मार्ट सिटी बने हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि सरकार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में अच्छा काम करने और अवार्ड मिलने का दावा करती है, जबकि हकीकत में खराब पानी पीने से लोगों की जान जा रही है। उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे पर कहा कि देश की हवा इतनी खराब है कि यहाँ निवेश नहीं आ सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यह तो भगवान की कृपा है जो पानी बरस गया और हवा चल गई, नहीं तो हम लोग यहाँ खड़े होकर सांस भी नहीं ले सकते थे"

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज