आगरा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ डिजाइन इमेज
वीडियो

आगरा में जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 6 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, VIDEO

Agra Police Action: आगरा पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये चोर वारदात के दौरान एक-दूसरे को सतर्क करने के लिए जानवरों की आवाज निकालते थे।

करुणा नंद शाहवाल

Agra Animal Sounds Theft Technique: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके काम करने का तरीका बेहद हैरान करने वाला था। यह गिरोह किराए की गाड़ियों से हाईवे के आसपास के बाहरी इलाकों और गांवों को निशाना बनाता था।

खास बात यह है कि चोरी की घटना को अंजाम देते समय ये शातिर चोर किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने के बजाय एक-दूसरे को खतरा भांपने पर सतर्क करने के लिए जानवरों या पक्षियों की आवाजें निकालते थे ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में भी वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट की गाड़ी, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश