आगरा धर्मांतरण रैकेट का सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

कौन है आगरा धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड अब्दुल? 35 साल में तीन बार बदला धर्म

आगरा धर्मांतरण केस में आरोपी अब्दुल रहमान रैकेट का मास्टरमाइंड है, जिसने तीन बार धर्म बदला और कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद पूरे जबरन धर्मांतरण नेटवर्क की कमान संभाल ली।

अक्षय साहू

आगरा धर्मांतरण केस में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यूपी पुलिस के अनुसार, इस धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल चाचा है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल रहमान पहले हिंदू था और उसने अब तक तीन बार धर्म बदला है, मूल रूप से वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसने 1990 में पहली बार धर्म परिवर्तन किया था। वर्तमान में वह दिल्ली में रह रहा है। अब्दुल रहमान, कलीम सिद्दीकी का प्रमुख सहयोगी रहा है। कलीम को एटीएस ने 2021 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, और 2024 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कलीम की गिरफ्तारी के बाद अब्दुल रहमान ने पूरे धर्मांतरण नेटवर्क की कमान संभाल ली थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक सैकड़ों लोगों का जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाया है। इसके नेटवर्क के तार दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों तक फैले हुए हैं।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?