डिजाइन इमेज 
वीडियो

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने 'लाक्षागृह', रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO

Agra News: लखनऊ अग्निकांड के बाद आगरा में कोचिंग सेंटर्स पर प्रशासन ने जांच तेज कर दिया है। बिना फायर सेफ्टी और सिंगल सीढ़ी के चल रहे संस्थानों को प्रशासन सील कर सकता है।

अमन मौर्या

Agra Coaching Center Fire Safety: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री के एसआईटी जांच के आदेश और डीजी फायर सर्विस के निर्देशों के बाद आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सभी पुलिस और फायर अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों व कोचिंग सेंटर्स की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान जब अधिकारियों ने आगरा के विभिन्न कोचिंग सेंटर्स का रियलिटी चेक किया, तो बेहद चौंकाने वाले और डराने वाले खुलासे हुए। शहर के तमाम कोचिंग संस्थान 'लाक्षागृह' बनकर आग के मुहाने पर बैठे हैं।

इन सेंटरों में न तो आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हैं और न ही आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग या सीढ़ी है। पूरी बिल्डिंग में आने-जाने के लिए केवल एक संकरी सीढ़ी है, जिससे हादसा होने पर बच्चों का बचना नामुमकिन है। अब देखना होगा कि कानपुर विकास प्राधिकरण की तरह आगरा प्रशासन भी इन जानलेवा संस्थानों पर सील लगाने की कार्रवाई करता है या नहीं।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश