Railway Officer Beaten By RPF: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 12 जुलाई को 'वर्दी बनाम वर्दी' का एक शर्मनाक घटना आई। हीराकुंड एक्सप्रेस में एक महिला यात्री द्वारा बिना किसी आपातकालीन कारण के चेन पुलिंग करने पर RPF जवान कानूनी कार्रवाई करने लगे। इसी बीच दखल देने डिप्टी SS नरेंद्र चहार पहुंच गए। इस पर आरपीएफ जवान और नरेंद्र चहार के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते इसने हिंसक रूप ले लिया।
आरपीएफ जवानों ने रेलवे स्टेशन पर अपने ही सहयोगी अधिकारी नरेंद्र चहार के साथ सरेआम मारपीट की। इस घटना से आहत होकर और न्याय न मिलने पर नरेंद्र चहार का परिवार आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की पटरियों पर 14 जुलाई को कूद गईं और रो-रोकर इंसाफ की भीख मांगने लगीं। इस घटना का वीडियो वायरल होने और आक्रोशित रेल कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार दोषी आरपीएफ जवानों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया।