दिवाली के बाद इंदौर में भीषण युद्ध, परंपरा के नाम पर बरसे आग के गोले, 35 लोग गंभीर रूप से झुलसे  
वीडियो

दिवाली के बाद इंदौर में भीषण युद्ध, परंपरा के नाम पर बरसे आग के गोले, 35 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Indore News: दीपावली के एक दिन बाद इंदौर में हिंगोट युद्ध का आयोजन किया गया, जिसमें 35 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस आयोजन में जलता हुआ हिंगोट जिसमें बारूद भरा होता है वह एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं।

पूजा सिंह

Hingot Mela In Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दिवाली के अगले दिन हर साल की तरह इस साल भी परंपरा के तहत हिंगोट युद्ध का आयोजन किया गया। सदियों पुरानी इस परंपरा में जलते हिंगोट (बारूद से भरे गोले) एक-दूसरे पर फेंककर दोनों दल आमने-सामने आते हैं। यह खेल अफरातफरी में बदल गया, जब करीब 35 लोग इसमें झुलस गए। इसमें एक शख्स की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपावली के अगले दिन इस आयोजन के दौरान नारियल की तरह बाहर से कठोर हिंगोट फल को पत्थर की तरह इस्तेमाल कर एक दूसरे में फेंका जाता है। हिंगोट फल के अंदर से गूदा निकालकर उसमें सामान्य बारूद भर दिया जाता है और उसे पीली मिट्टी लगाकर एक पैककर इस्तेमाल किया जाता है।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट