वीडियो

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ममता कुलकर्णी से सीख लें ममता बनर्जी, राजनीति छोड़ करें सनातन धर्म का प्रचार

महाकुंभ 2025 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए, तो वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया है।

विजय कुमार तिवारी

महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद अखिलेश यादव ने उनका समर्थन किया है और कहा है कि पश्चिम बंगाल के बहुत सारे लोग लापता हैं और उनके यहां के लोगों का नाम भी मृतकों की सूची में नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में उनका सवाल उठना लाजिमी है। सरकार ने 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था करने का दावा किया था और योगी जी अपने वायदे पर खरे नहीं उतरे। इसलिए ममता बनर्जी सही बोल रही हैं और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ममता बनर्जी को ममता कुलकर्णी से सीख लेनी चाहिए, जो फिल्मी जिंदगी छोड़कर सनातन की ओर अपना रख कर चुकी हैं। उनको भी राजनीति छोड़कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना चाहिए।

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार