वीडियो

झेलम एक्सप्रेस में फौजी बना फर्जी TTE, शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता, वीडियो वायरल

पुणे से जम्मू तवी जा रही झेलम एक्सप्रेस में एक आर्मी जवान फर्जी टीटी बनकर त्योहारी भीड़ का फायदा उठा रहा था, जिसे अवैध वसूली के आरोप में ग्वालियर में पकड़ा गया है।

प्रतीक पाण्डेय

ग्वालियर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुणे से जम्मू तवी जा रही झेलम एक्सप्रेस में एक फौजी खुद को टीटी टिकट चेकिंग अधिकारी बताकर अवैध वसूली कर रहा था। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पुणे से जम्मू तवी की ओर दौड़ती हुई झेलम एक्सप्रेस उस समय त्योहारी भीड़ से भरी हुई थी। हर कोच में यात्रियों की लंबी कतारें थीं, और कई यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कमल पांडे नामक एक व्यक्ति जनरल कोच में आया। उसके हाथ में रजिस्टर तो नहीं था, पर उसकी आवाज में अधिकार था। वह खुद को टीटी टिकट चेकिंग अधिकारी बताकर स्लीपर कोच में जनरल टिकट वाले यात्रियों से सीट दिलाने और नियमों का डर दिखाकर अवैध वसूली करने लगा।

आरोपी की पहचान कमल पांडे के रूप में हुई, जो यूपी का रहने वाला है। जांच में पता चला कि यह फौजी खुद भी बगैर टिकट झांसी से ग्वालियर सफर कर रहा था। वर्तमान में वह झांसी तालबेहट में सेना में पदस्थ है।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी