(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख

Shiv Bhakti: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आस्था और मानवता के बीच के अंतर को मिटाकर लोगों का दिल जीत लिया है। अक्सर मंदिरों में दूध चढ़ाने की परंपरा पर बहस होती है।

मनोज आर्या

Shiv Bhakti and Dog Feeding Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आस्था और मानवता के बीच के अंतर को मिटाकर लोगों का दिल जीत लिया है। अक्सर मंदिरों में दूध चढ़ाने की परंपरा पर बहस होती है कि इसे बर्बाद करने के बजाय किसी भूखे का पेट भरा जाना चाहिए। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए लोकेश दीक्षित नाम के एक युवक ने अनूठी मिसाल पेश की है। लोकेश मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने दूध को नाली में बहाने के बजाय उसे एक प्यासे और भूखे कुत्ते को पिला दिया। महादेव को 'पशुपतिनाथ' यानी पशुओं का स्वामी कहा जाता है, ऐसे में पशु सेवा के इस कार्य को शिव की सच्ची भक्ति के रूप में देखा जा रहा है। नेटिजन्स इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लड़के ने परंपरा को निभाते हुए बेजुबान की मदद कर काल भैरव को भी प्रसन्न कर लिया है। यह वीडियो संदेश देता है कि पूजा और परंपराओं को निभाते हुए भी संवेदनशील और व्यावहारिक रहा जा सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला