Viral Video (Image Source- Social Media) 
उत्तराखण्ड

नाबालिग मुस्लिम लड़की से बुलवाया 'जय श्री राम' फिर किया मदद का वादा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मचा बवाल

Arvind Sharma Uttrakhand: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का है, जिसमें एक व्यक्ति माइनर मुस्लिम लड़की से 'जय श्री राम' बोलने को कह रहा है।

सजल रघुवंशी

Jai Shri Ram Slogan Controversy: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, अगर वीडियो में कुछ सांप्रदायिक दिखे तो लोग उस पर अपनी राय भी खूब रखते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें यह साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में बैठा हुआ है और बाहर खड़ी लड़की से 'जय श्री राम' बोलने को कह रहा है।

वीडियो में दिख रहा शख्स उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में काफी ज्यादा फेमस है। इससे पहले भी उसने एक विवादित हरकत की थी। जिसने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत कर दिया था।

इस वीडियो ने छेड़ी बहस

वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अरविंद शर्मा बताया जा रहा है और वह एक मुस्लिम नाबालिग लड़की से ‘जय श्री राम’ बुलवाते हुए दिखाई दे रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहास अरविंद शर्मा जेल में है।

वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया हैंडल ने लिखा कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक नाबालिग मुस्लिम लड़की से जबरन "जय श्री राम" बुलवाया गया। क्या यह वही अरविंद शर्मा है जिसने एक खाली मैदान में नमाज पढ़ने पर शाहिद नाम के एक मजदूर की पिटाई की थी? अब उसने एक मुस्लिम लड़की को निशाना बनाया है।

क्या है नमाज वाला विवाद?

दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो में अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा एक व्यक्ति को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते नजर आ रहे थे। दावा किया जा रहा था कि व्यक्ति मंदिर परिसर में नामज अदा कर रहा था। जिस वजह से अरविंद शर्मा ने उसके साथ मारपीट की। वंही पीड़ित का कहना है कि वह मंदिर से दूर खाली जमीन पर नमाज पढ़ रहा था।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत