टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा सोर्स: ANI
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 6 श्रद्धालुओं की मौत, 20 लोग घायल

Tehri Garhwal Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक बस 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। ये बस श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। मौके पर 6 लोगों की दर्दनाक मौत और 20 लोग घायल हुए हैं।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा

  • गुलार बाजार के पास बस 100 मीटर नीचे खाई में गिरी

  • हादसे में अब तक 6 की मौत, 20 अन्य घायल

6 Death In Tehri Garhwal Road Accident: आज सुबह-सुबह उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही अब तक बताई जानकारी के मुताबिक 20 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस हादसे को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मौके पर रेस्क्यु अभियान जारी है। गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर, ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

हाल ही में जोशीमठ में हुई थी 6 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले हाल ही में उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त बदरीनाथ धाम से ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा, देहरादून की ओर जा रहा था।

लेकिन खराब मौसम की वजह से चाई और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दर्दनाक हादसा हो गया। अब फिर से गुलार बाजार के पास बस पलटने से 6 लोगों की मौत से इलाके में मातम छाया हुआ है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद रेस्क्यू टीमों ने खाई से करीब 20 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। जिसके बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। दुख की बात है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि खाई में कोई अन्य व्यक्ति या यात्री फंसा न हो।

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?