राहुल गांधी ( फाइल फोेटोे सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

खराब मौसम ने रोकी राहुल गांधी की उड़ान, अल्मोड़ा कार्यक्रम रद्द, बोले- बहुत जल्द फिर आउंगा

Rahul Gandhi Almora Uttrakhand visit  cancelled :खराब मौसम के कारण नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अल्मोड़ा दौरा रद्द कर दिया है, उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा वे जल्द ही दोबारा अल्मोड़ा आएंगे

करुणा नंद शाहवाल

Rahul Gandhi Almora Uttrakhand visit  cancelled :  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द हो गया है। मौसम खराब होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की वजह बताई। आपको बता दें कि आज 4 जून और 5 जून को राहुल गांधी उत्तराखंड का अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में प्रस्तावित दौरा था।

राहुल गाधीं नें सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

राहुल गाधीं ने उत्तराखंड की जनता को संबोधित करते हुए कहा, मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। उन्होंने आगे कहा कि आज सुबह वे पंतनगर पहुंच गये हैं। राहुल गाधीं वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ इनकार कर दिया।

जानिए राहुल ने क्या कहा?

राहुल ने कहा कि वे उत्तराखंड राज्य की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज पूरा उत्तराखंड कर रहा है, मुझे आपसे उन सारी समस्याओं पर बहुत सी बातें करना चाहते थे। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।

राहुल ने कहा प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र

उन्होंने कहा कि प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुसार नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड कि जनता से कहा कि ''मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिरआपके यहां आऊंगा। तब हम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। जल्द ही मुलाकात होगी। -एजेंसी इनपुट के साथ

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग