खेत में पुष्कर सिंह धामी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

अन्नदाता के अंदाज में दिखे पुष्कर सिंह धामी, खेत में चलाया हल, सामने आया VIDEO

शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद खेत में हल चलाया और धान की रोपाई में हिस्सा लेकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।

अभिषेक सिंह

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों की मेहनत और लगन को नमन किया। सीएम धामी ने खुद खेत में हल चलाया और धान की रोपाई में हिस्सा लेकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों को याद किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के वाहक भी हैं।

सामने आया बैल हांकने का वीडियो

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा "हुड़किया बौल" के माध्यम से भूमि देवता भूमियां, जल देवता इंद्र, छाया देवता मेघ की पूजा भी की गई। धामी के खेत में बैल हांकने और धान रोपाई करने का वीडियो भी सामने आया है।

और क्या बोले पुष्कर सिंह धामी?

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि राज्य के अन्नदाताओं ने सदैव इस पावन भूमि का अपने अथक परिश्रम से श्रृंगार किया है। अपनी जड़ों से लगाव स्वयं के अस्तित्व और व्यक्तित्व का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि किसान न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के वाहक भी हैं।

आपको बता दें कि सीएम धामी ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने के अवसर पर बीते कल यानी शुक्रवार 4 जुलाई को गंगा तट पर हर की पौड़ी पर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार