सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तराखण्ड

हाईवे ध्वस्त-यात्री फंसे, केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का ब्रेक, देखें Rescue वीडियो

केदारनाथ यात्रा पर एक बार फिर कुदरत ने ब्रेक लगा दी है। सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच भूस्खलन की घटना सामने आई है। जिसके चलते 40 श्रद्धालु फंस गए।

अभिषेक सिंह

देहरादून: बारिश की वजह से उत्तराखंड में लगातार तबाही मची हुई है और इसी बीच केदारनाथ यात्रा पर एक बार फिर कुदरत ने ब्रेक लगा दी है। सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच भूस्खलन की घटना सामने आई है। जिसके चलते 40 श्रद्धालु फंस गए, लेकिन SDRF ने उनको सुरक्षित निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच लैडस्लाइड के चलते अचानक मलबा आ गया, जिसकी वजह से श्रद्धालु यहां फंस गए। इस घटना के बाद केदारनाथ यात्रा एक बार फिर अस्थायी तौर पर रोक दी गई है।

सामने आया रेस्क्यू का वीडियो

इतना ही नहीं हाईवे ध्वस्त होने के बाद SDRF और NDRF ने रास्ता बनाकर फंसे 40 लोगों को सुरक्षित निकाला। इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

होती रहती हैं ऐसी घटनाएंं

केदारनाथ यात्रा के दौरान हर साल जुलाई महीने में ऐसी भूस्खलन की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसकी वजह से उत्तराखंड सरकार और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। इतना ही नहीं, कई बार अत्यधिक बारिश या भूस्खलन की घटनाओं के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक भी दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि श्रद्धालु ऐसी घटनाओं से खुद को बचा सकें और सतर्क रह सकें।

यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित

दूसरी ओर, यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की घटना के चौथे दिन भी सिलाई बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। वहां पैदल आवाजाही सुचारू है, लेकिन उसमें अभी भी खतरा बना हुआ है। बुधवार को स्यानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे करीब 254 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

साथ ही, घटना में लापता सात लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की ओर से खोजी कुत्तों की मदद ली गई। सिलाई बैंड के पास बादल फटने और ओजरी में नाले के उफान पर आने से वहां यमुनोत्री हाईवे की करीब 20 से 25 मीटर सड़क बह गई। वहीं, सिलाई बैंड में मलबे और पानी के तेज बहाव में सात लोग बह गए और लापता हो गए।

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार