केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार थे 
उत्तराखण्ड

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; गौरीकुंड के जंगलों में हुआ हादसा

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है हादसे में सभी की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर क्रैश गौरीकुंड के जंगलों में हुआ है।

यतीश श्रीवास्तव

देहरादून: अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद अब उत्तराखंड से भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है। यहां केदारनाथ के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी की मौत हो गई है। यह हादसा गौरीकुंड के जंगलों में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है और यह गुप्तकाशी आ रहा था। घटना की जानकारी के बाद रेस्क्यू टीम को तुरंत गौरीकुंड के लिए रवाना कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया दुख

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर कैश के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि घटनास्थल के लिए सरकार की ओर से रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक

केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में आज हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस सेवा पर रोक लगा दी है। केदारनाथ धाम में फिलहाल हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक श्रद्धालुओं को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज