राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

Rahul Gandhi FIR: शुद्धीकरण में शामिल श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है।

अर्पित शुक्ला

FIR Registered Against Rahul Gandhi: कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद रामलीला मैदान में किए गए शुद्धीकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। शुद्धीकरण में शामिल श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है।

अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में हुए शुद्धीकरण की कार्रवाई को जातिगत और छुआछूत के मुद्दे से जोड़कर टिप्पणी की। शिकायतकर्ता ने पुलिस से राहुल गांधी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

11 अगस्त को हुआ था शुद्धीकरण

अमित कुमार के मुताबिक, आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली आयोजित हुई थी। उनका आरोप है कि रैली के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।

इसके बाद 11 अगस्त को उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मैदान की सफाई की और हवन के जरिए शुद्धीकरण किया। उनका कहना है कि इस पूरी कार्रवाई का उद्देश्य केवल मैदान की सफाई और धार्मिक शुद्धीकरण था और इसका जाति से कोई संबंध नहीं था।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर जताई आपत्ति

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 29 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुए शुद्धीकरण को छुआछूत से जोड़कर टिप्पणी की थी। अमित कुमार के अनुसार, इस बयान से शुद्धीकरण में शामिल लोगों को दलित विरोधी और छुआछूत करने वाला बताया गया।

अमित कुमार ने कहा कि वह स्वयं अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। उनका दावा है कि राहुल गांधी की टिप्पणी के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान और सुरक्षा प्रभावित हुई है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने कहा- शुद्धीकरण का जाति से कोई संबंध नहीं

अमित कुमार का कहना है कि रामलीला मैदान में किया गया शुद्धीकरण किसी समुदाय या जाति को निशाना बनाने के लिए नहीं था। उन्होंने इसे मैदान की सफाई और धार्मिक प्रक्रिया बताया है।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुद्धीकरण में शामिल लोगों को गलत तरीके से दलित विरोधी बताया गया, जबकि वह खुद अनुसूचित जाति से हैं।

पुलिस ने कहा- तहरीर मिली, जांच जारी

मामले में एसपी सिटी ने पुष्टि की है कि पुलिस को शिकायत मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों और राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात