कैंची धाम 
उत्तराखण्ड

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

Kainchi Dham: उत्तराखंड में स्थित कैंची धाम में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। बढ़ती भक्तों की संख्या प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। प्रशासन इस चुनौती से उभरने की योजना बना रही है।

आशीष शुक्ला

Kainchi Dham Baba Neem Karoli Maharaj: फिल्म हनुमान अंश के रिलीज होने के बाद उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। भक्तों की बढ़ती भीड़ अब सुरक्षा के लिहाज से चुनौती बनती जा रही है। बाबा नीम करौली महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। खासतौर पर छुट्टियों और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

भीड़ बढ़ने के साथ ही भगदड़, ट्रैफिक जाम और आपात स्थिति में निकासी को लेकर खतरा भी बढ़ जाता है। सीमित जगह होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को संभालना प्रशासन और पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। पार्किंग और पैदल रास्तों पर भी दबाव बढ़ रहा है।

ऐसे में प्रशासन के सामने श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने, बेहतर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्ग सुनिश्चित करने की चुनौती है। पहाड़ों पर होने वाली भीड़ प्रकृति के लिहाज से भी हानिकारक है। सरकार को बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा