वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान रविवार को एयरपोर्ट रोड स्थित हरहुआ के काजीसराय क्षेत्र में 51 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

अभिषेक सिंह

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान रविवार को एयरपोर्ट रोड स्थित हरहुआ के काजीसराय क्षेत्र में 51 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत उन्होंने परिक्रमा करते हुए विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। जय हनुमान श्री पीठ ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस भव्य प्रतिमा को राजस्थान के कारीगरों ने दो साल में तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने काशीवासियों के लिए आस्था के इस प्रतीक को समर्पित किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ भी किया, जिसमें हजारों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने वाराणसी सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान सूबे के मुखिया योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भी विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने पूजा के पश्चात बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

संस्कृत स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

इससे पहले यहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार को प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के 69,195 संस्कृत विद्यार्थियों के लिए 586 लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरण की शुरुआत भी की। उन्होंने प्रदेशभर में गुरुकुल पद्धति के आवासीय संस्कृत स्कूलों को फिर से स्थापित करने की बात भी कही। संस्कृत को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा की भाषा के तौर पर उभारने की संभावना पर जोर देते हुए सीएम ने छात्रों से इसे अपनाने के लिए कहा। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों पर इस भाषा की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना